महिपाल सिंह मेहरा बने अध्यक्ष
कोटद्वार। नगर निगम के अंतर्गत राजकीय इन्टर कालेज सिगड्डी में शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए अभिभावक शिक्षक संघ का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से महिपाल सिंह मेहरा को अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दीपक गौड़ ने पिछले सत्र का लेखा जोखा सभी अभिभावकों के समक्ष रखा तथा छात्रों के अध्ययन और प्रगति संबंधी जानकारी साझा की। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
