62 जरूरतमंदों को बांटे चार लाख
ऋषिकेश
विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 62 जरूरतमंदों को चार लाख के चेक वितरित किए। उन्होंने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने व सतर्क रहने की अपील की। रविवार को बैराजरोड स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 62 जरूरतमंदों को चार लाख रुपए के चेक वितरित किए। मौके पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद शिव कुमार गौतम, पार्षद सुंदरी कंडवाल, अरुण बडोनी, राजेश जुगलान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, रवि शर्मा, गौतम राणा, नरेंद्र रावत आदि उपस्थित थे।
