कृषक रथ महोत्सव में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
हल्द्वानी। हल्द्वानी विकास खंड के देवलचौड़ न्याय पंचायत में सोमवार को कृषक रथ महोत्सव का आयोजन किया गया। कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज सिंह ने किसानों को विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। ज्येष्ठ उद्यान अधिकारी बीसी कांडपाल ने पॉली हाउस और ग्राम्य विकास विभाग के मनोज भट्ट ने रीप परियोजना के बारे में विस्तार से बताया। सहायक कृषि अधिकारी अफरोज अहमद ने मिट्टी की जांच और जैविक और प्राकृतिक खेती के लाभ गिनाए। इस दौरान जैविक मास्टर ट्रेनर अनिल पांडे, ग्राम प्रधान हेमा, हरीश बिष्ट, भूपेंद्र बोहरा आदि मौजूद रहे।
