घर में घुसकर छेड़खानी करने पर तीन भाइयों पर मुकदमा

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की महिला ने तीन सगे भाइयों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि शहबाज, शाहबाज व मन्नु निवासी कुंजाग्रांट ने रविवार को उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। बताया कि आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ कर मारपीट और गाली गलौज किया। कहा कि आरोपी कभी भी फिर उस पर हमला बोल सकते हैं। एसएसआई भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, गाली गलौज, छेड़खानी करने सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया कि मामले की जांच एसआई चंद्रशेखर नौटियाल को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *