सफल आयोजन पर जनता का आभार व्यक्त किया



हल्द्वानी। पांच दिन चले कुमाऊं द्वार महोत्सव के सफल आयोजन पर आयोजक मंडल ने सभी का आभार प्रकट किया। सोमवार को प्रेसवार्ता कर आयोजक गोविंद दिगारी ने कहा कि महोत्सव को जनता का भरपूर प्यार और सहयोग मिला जो काफी सराहनीय है। टीम ने कहा कि आगे इसे और भव्य रूप से किया जाएगा। अगले साल महोत्सव फरवरी में किया जाएगा। इस दौरान नरेंद्र टोलिया, खुशी जोशी, राकेश खनवाल, आकाश नैनवाल, राकेश पनेरु, प्रमोद जोशी, यश भंडारी आदि  लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *