अधिवक्ताओं तथा सामाजिक संगठनों का धरना जारी


काशीपुर। सर्किल रेट और 210 एलआर एक्ट की फाइलें एसडीएम कोर्ट वापस भेजने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं और सामाजिक संगठनों का बुधवार को भी रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में धरना जारी रहा। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि यह आंदोलन केवल अधिवक्ताओं के हित का नहीं, बल्कि सर्किल रेट बढ़ने से आम जनमानस खासकर गरीब तबका ज्यादा प्रभावित हुआ है। जहां एक तरफ तमाम सरकारी योजनाएं गरीबों को छत के नीचे देने की बात कही जाती है, वहीं सर्किल रेट बढ़ाकर गरीबों की छत छीनने का प्रयास किया जा रहा है। संचालन करते हुए बार सचिव प्रदीप चौहान ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान सनत पैगिया, कैलाश बिष्ट, राम कुमर चौहान, आनंद रस्तोगी, अंकित चौधरी, संदीप सहगल, उमेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *