अपर उप निरीक्षक राजपाल को दी विदाई
रुद्रप्रयाग। पुलिस विभाग में अपर उप निरीक्षक राजपाल सिंह को सेवानिवृत्त होने पर पुलिस विभाग द्वारा विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी। राजपाल सिंह अपर उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस वर्ष 1982 में अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दी। वर्तमान समय में वह जनपद के यातायात पुलिस संवर्ग में अपनी सेवाएं दी। राजपाल सिंह 41 वर्षों की सराहनीय सेवा के बाद पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। ये मूल रूप से गुप्तकाशी के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर मुख्यालय एवं परिक्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र एवं जनपद स्तर पर तैयार किए मोमेन्टो प्रदान किए। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गणेश लाल बण्डवाल, निरीक्षक यातायात श्याम लाल, प्रभारी डीसीआरबी निरीक्षक मनोज नेगी सहित पुलिस कार्यालय स्टाफ मौजूद था।
