कोरोना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने की मांग

रुडकी

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रुडक़ी इकाई ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से कोरोना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। शिक्षकों के परिजनों को बिना स्लॉट बुक कराए सीधे वैक्सीन लगाने की मांग भी की। शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल नवनियुक्त जेएम अपूर्वा पांडे से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। संघ ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बताया कि शिक्षकों की प्रशासन की ओर से अलग-अलग जगह पर फील्ड में ड्यूटी तो लगा दी गई है, लेकिन उन्हें कोरोना संक्रमण से बचने की कोई भी सुरक्षा सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। शिक्षक स्वयं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरण खरीद रहे हैं। शिक्षकों की कोविड में फील्ड ड्यूटी है, जिससे शिक्षकों के कोरोना संक्रमित होने और ड्यूटी के बाद घर जाने पर उनके परिजनों के भी कोरोना संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में शिक्षकों को कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं और शिक्षकों के परिजनों को बिना किसी स्लॉट बुकिंग के बिना सीधे विशेष अभियान चलाकर कोविड वैक्सीनेशन कराया जाए, जिससे शिक्षक व उनके परिजन सुरक्षित हो सकें। प्रतिनिधमंडल ने बताया कि मांग पर सहमति जताते हुए जेएम ने जल्द ही समस्याओं के निराकरण की बात कही। जेएम ने शिक्षकों द्वारा पिछले एक साल से अधिक समय से की जा रही कोविड ड्यूटी को लेकर उनकी प्रशंसा की और कहा कि जब देश के सामने कोई भी समस्या आती है या कोई भी बड़ा कार्य होता है तो वह शिक्षकों के सहयोग के बिना पूरा नहीं हुआ है। जेएम ने प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से सभी शिक्षकों से अपील की है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने में अपना सहयोग दें। प्रतिनिधि मंडल में ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, ब्लॉक मंत्री पंकज विश्नोई, ब्लॉक कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, चरण सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *