नगरपालिका चिन्यालीसौड़ की बैठक में कई प्रस्ताव पास
उत्तरकाशी। नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ की बैठक शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्षा बीना बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें नगर पालिका के विकास के लिए लाए गए प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में पालिका की आय बढ़ाने के लिए खाली जगह पर दुकानों का निर्माण का कार्य सर्वसम्मति से पारित हुआ। पालिका के सभी 7 वार्डों में व्यू प्वाइंट, चिल्ड्रन पार्क व ओपन जिम बनाया जाएगा। पालिका की सीमाओं में जीआईएस मैपिंग सॉफ्टवेयर लगवाए जायेंगे। सभी वार्ड में आकर्षक स्वागत द्वार, कूड़ा वाहक ट्रक 407 जैविक अजैविक क्रय किए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। इस मौके पर सभासद पवित्रा देवी, महावीर, शशिप्रकाश, नरेंद्र नेगी, प्रियंका बडोनी, सुरेंद्र, ओम प्रकाश सेमवाल, बीरेंद्र सिंह पंवार, शालिनी, ममता नौटियाल, सुनील कलूड़ा आदि थे।
