बिजली की लाइन लॉस कम करने की दिशा में काम करे सरकार: मोर्चा


विकासनगर। प्रदेश में बिजली संकट के बीच जन संघर्ष मोर्चा ने लाइन लॉस को कम करने का सुझाव दिया है। अस्पताल रोड स्थित कैंप कार्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ नेगी ने कहा कि बीते वर्ष सरकार और ऊर्जा निगम की ओर से होमवर्क नहीं किए जाने के कारण निगम को आर्थिक नुकसान हुआ था। कहा कि मोर्चा ने गत वर्ष लगातार सरकार को चेताने का काम किया गया था। बावजूद इसके सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और महंगे दामों पर सरकार को लगभग 1000 करोड़ की बिजली खरीदनी पड़ी और इसका भार जनता पर पड़ा। कहा कि सरकार को अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। गत वर्ष विद्युत कटौती की वजह से बिजली पर आधारित कारोबार करने वाले व्यापारियों समेत आमजन को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था और लाइन लॉस नहीं रोक पाने की वजह से लोग बिजली के महंगे दाम चुका रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *