अवैध शराब की भट्ठियां नष्ट की


हरिद्वार। कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान जारी है। आबकारी विभाग की टीम ने पथरी क्षेत्र के गांव दीनारपुर में कच्ची शराब की भट्ठियां नष्ट करते हुए कच्ची शराब बरामद की है। पथरी शराब कांड के बाद आबकारी विभाग लगातार कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई में जुटा है। जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा ने बताया कि आबकारी निरीक्षक संजय रावत की अगुवाई में टीम ने गांव दीनारपुर में छापा मारा। मौके से शराब तस्कर भाग निकलने में कामयाब रहे जबकि भट्ठियां नष्ट कर दी गई। उन्होंने बताया कि मौके पर मिले छह सौ कुंतल लाहन को भी नष्ट कर दिया गया जबकि बनाई गई पांच लीटर शराब बरामद कर ली गई। टीम में दीप चंद, कमलेश नेगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *