हरदा ने की जोशीमठ के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करने की मांग

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने केंद्रीय बजट में जोशीमठ के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करने की मांग की। कहा कि उत्तराखंड में जल विद्युत की योजनाएं संदेह के घेरे में हैं। राज्य के पास सीमित विकल्प हैं। ऐसे में राज्य को ग्रीन बोनस पैकेज दिया जाए। पूर्व सीएम ने कहा कि जोशीमठ के पुर्नविस्थापन को केंद्रीय सहायता का पैकेज बजट में मंजूर किया जाए। जोशीमठ सहित 400 से अधिक आपदा प्रभावित गांव और क्षेत्रों के लिए तत्काल केंद्रीय सहायता का पैकेज दिया जाए। ✓उत्तराखंड पूरे देश को पर्यावरण सुरक्षा कवच देता है। इसके लिए वाटर बोनस और ऑक्सीजन बोनस का पैकेज दिया जाए। जीएसटी से हुए नुकसान की भरपाई का पैकेज दिया जाए। ✓प्रधानमंत्री सड़क योजनाओं का दायरा बढ़ाया जाए। उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन बनाने के लिए जनसंख्या के दायरे में छूट दी जाए। पर्यटन के लिए कोई ठोस नीतिगत निर्णय लिए जाएं। ✓आयकर का दायरा बढ़ाया जाए। ✓आम लोगों को महंगाई से बचाने को ठोस निर्णय लिए जाएं। ✓महिलाओं और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने को कोई नई केंद्रीय योजना लाई जाए। ✓सीमांत क्षेत्रों के विकास का कोई ठोस निर्णय लिया जाए। ✓उत्तराखंड को छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए भी राहत का पैकेज दिया जाए। ✓किसानों की आमदनी दोगुनी करने के साथ साथ खेती किसानी को जीवित करने का निर्णय लिया जाए। ✓उत्तराखंड की फ्लोटिंग जनसंख्या के लिए आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए विशेष पैकेज दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *