एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
उत्तरकाशी। राइंका बड़कोट के राष्ट्रीय सेवा योजना का प्राथमिक विद्यालय पौल गांव में आयोजित शिविर में स्वयं सेवियों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। इसके साथ एनएसएस के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में पौल ग्राम प्रधान उर्मिला देवी ने स्वयंसेवियों की ओर से किए जा रहे सराहनीय कार्यों की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम अधिकारी कन्हैयालाल नौटियाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय पर बिंदुवार प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सेवा योजना का समाज में क्या महत्व है इस भूमिका पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस दौरान स्वयंसेवी छात्रों ने गांव के टूटे फूटे रास्तों को ठीक किया और सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर सिद्धि भट्ट, सुनील जगूड़ी, बृजभूषण जगूड़ी, जयप्रकाश जगूड़ी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अल्पना आदि थे।
