विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान शिविर में 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

 

ऋषिकेश। ऊर्जा निगम की ओर से विद्युत संबंधी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए एक दिवसीय शिविर आयोजित किया। विद्युत बिल में सुधार, खराब इलेक्ट्रानिक मीटर बदलने समेत 13 शिकायतें यहां दर्ज हुईं। इनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मंगलवार को रेलवे रोड स्थित वाल्मीकी बस्ती के प्रार्थना मंदिर परिसर में ऊर्जा निगम ने विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया। शिविर में अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद, उपखंड अधिकारी अरविंद नेगी, सहायक अभियंता राजस्व स्वर्ण सिंह, अवर अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने विद्युत संबंधी समस्याओं पर सुनवाई की। बताया कि ज्यादातर शिकायतें विद्युत बिलों में सुधार, खराब इलेक्ट्रानिक मीटर को बदलने, ट्रिपिंग आदि की रही, इनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्या का हल करने के लिए विभिन्न इलाकों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उपभोक्ताओं को दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मौके पर अवर अभियंता दीपक राणा, इकबाल, आनंद सिंह राणा, पार्षद रविंद्र बिरला आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *