पुलिस ने ढाबे में दी दबिश, 14 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा पंजाब का युवक

सलूणी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा की टीम ने एक व्यक्ति को 14 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। मिली जानकारी अनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा टीम के प्रभारी करतार सिंह, रॉकी कुमार एचएचसी मुहम्मद असलम, एचएचसी मनोहर लाल और एचएचसी संजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती देर रात दुबला डंगा के पास वैष्णो पंजाबी ढाबा में दबिश दी। ढाबे में बैठा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर संदिग्ध हरकतें करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टा तस्कर की शिनाख्त संदीप सिंह साजन पुत्र लैफ्टिनैंट गुरनाम सिंह निवासी गुरनानकपुर शहर इस्लामाबाद, मकान नंबर डी5 2384, गली नंबर 5 अमृतसर पंजाब के रूप में की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज किया है। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *