बालिका शिक्षा कार्यक्रम, स्वच्छता एवं बाल विकास समेत अन्य बिंदुओं का प्रशिक्षण दिया

विकासनगर। ब्लॉक क्षेत्र के दस संकुलों में चल रहे एसएमसी और एसएमडीसी के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बालिका शिक्षा कार्यक्रम, स्वच्छता एवं बाल विकास समेत अन्य बिंदुओं का प्रशिक्षण दिया गया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर में विद्यालय विकास प्रबंधन समिति (एसएमडीसी) सदस्यों को प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनर बलविंदर कौर ने बताया कि विद्यालय के विकास और सभी बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में एसएमडीसी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी भी अभिभावकों को होनी चाहिए। स्वच्छता एवं बाल विकास की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय के साथ ही घर के आसपास का वातावरण भी स्वच्छ होना चाहिए। स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इसके साथ ही उन्होंने हाईजीन, पौष्टिक आहार की जानकारी दी। अन्य मास्टर ट्रेनर नीतू चौहान ने बताया कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था के तहत प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को शिक्षा देते हैं। इसके साथ ही सरकार कई योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक बच्चे का हर संभव सहायता मुहैया कराती है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गौरा कन्याधन योजना समेत कई छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
दूसरी राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर आरएन मिश्रा ने प्रबंधन समिति के महत्व और उद्देश्यों की जानकारी दी। जबकि प्रशिक्षक बलवीर सिंह पंवार ने विद्यालय के वित्तीय प्रबंधन में एसएमडीसी, एसएमसी की भूमिका और भौतिक संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी मुहैया कराई। इस दौरान दिनेश कुमार आचार्य, संगीता जोशी, जहीर अहमद अंसारी, यशवीर चौहान, राजेश रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *