डीएम ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

पौड़ी

बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने जिले में बीते तीन महीने में हुई सड़क दुर्धटनाएं के कारणों को ब्योरा तलब किया और दुर्घटना न हो इसके लिए सुधारीकरण को लेकर कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही एनएच धुमाकोट निम्न गुणवत्ता के डिवाइडर जहां-जहां लगे है उनको तत्काल सुधार करने को कहा। डीएम ने कहा कि जहां सांकेतिक मानक अनुरूप और ठीक पोजिशन व डिजाइन में नहीं हैं, उनको भी तत्काल ठीक किया जाए। पुलिस और परिवहन विभाग को तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने और शराब अथवा नशा लेकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का कहा गया है। डीएम ने कहा कि जहां सड़कों पर पाला गिरता है वहां चूना छिड़काव कर दिया जाए और चालकों के लिए पाला प्रभावित क्षेत्र में सावधानी से वाहन चलाने का संदेश-संकेतक चस्पा किए जाए। कहा आने वाले पाला और बर्फवारी के कारण होनी वाली दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम को त्वरित एक्शन के लिए संबंधित विभागों को एक एक्शन टीम बना ली जाए। आपदा प्रबंधन अधिकारी को आपदा प्रबंधन के सभी उपकरणों को ठीक से चेक करने के लिए कहा गया। कहा कि जो खराब हो चुके हैं, उनको तत्काल बदल दिया जाए। बैठक में एसडीएम सदर आकाश जोशी,सीओ वैभव सैनी, परिवहन विभाग से जयंत वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *