लोक संस्कृति कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की

ऋषिकेश। गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति ढालवाला का स्थापना दिवस जनवरी 2023 में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत प्रस्तावित दो दिवसीय लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। रविवार को ढालवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति की बैठक समिति संरक्षक आसाराम व्यास की अध्यक्षता में हुई। इसमें जनवरी 2023 में दो दिवसीय लोक संस्कृति कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। समिति महासचिव विशाल मणि पैन्यूली ने बताया कि उत्तराखंडी लोकसंस्कृति से भावी पीढ़ी को रूबरू कराने के लिए समिति प्रतिवर्ष स्थापना दिवस पर लोकसंस्कृति कार्यक्रम का आयोजन करती है। इस बार भी 2 और 3 जनवरी दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। इसमें उत्तराखंड की लोक गाथा पर आधारित वीर भड़ माधो सिंह भंडारी नाट्य मंचन आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा लोक संस्कृति कार्यक्रम और समाज में श्रेष्ठ कार्य करने वालों का सम्मान समारोह होगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए समिति सदस्यों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। मौके पर संयोजक गजेंद्र कंडियाल, सुरेंद्र सिंह भंडारी, घनश्याम नौटियाल, धनीराम बिंजोला, रवि नौटियाल, महिपाल बिष्ट, केडी व्यास, निर्मला शर्मा, शशि कंडारी, डा. सुनील दत्त थपलियाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *