ग्रामीणों को दिया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण

 

विकासनगर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शंकरपुर में ग्रामीणों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उत्पादन के साथ ही बाजार और विपणन संबंधी जानकारी भी दी गई। पीएनबी आरसेटी के निदेशक हिमांशु घिल्डियाल ने बताया कि मनरेगा के तहत जिन ग्रामीणों का सौ दिन का रोजगार पूरा हो चुका है, उन्हें प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना है। बताया कि दस दिनों तक चले प्रशिक्षण में हरियावाल कलां और कोटड़ा कल्याणपुर के ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीणों को कम स्थान पर तकनीकी विधि से मशरूम उत्पादन के गुर बताए गए। उत्पादित मशरूम को सुरक्षित रखने के तरीके और बाजार, विपणन संबंधी जानकारी भी दी गई। ओपीएस कंडारी ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी तभी समाज और राष्ट्र का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनें। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान सरदार सिंह, धनवीर, ममता राणा, डिंपल थापा, आरती, रिंकी, सुशीला, मीना, बबीता, कुलदीप, रविंद्र, प्रमोद कुमार, आशीष, दीपक, ममता भट्ट आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *