एंटी करप्शन विजिलेंस वीक के तहत कार्यक्रम आयोजित

अल्मोड़ा। एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा में गुरुवार को एंटी करप्शन विजिलेंस वीक के तहत एनसीसी बालिका वाहिनी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कैडेट्स ने भ्रष्टाचार रोकने में अपना सहयोग देने के लिए शपथ ली। लेफ्टिनेंट ममता पंत ने छात्राओं को भ्रष्टाचार रोकने के उपाय के संबंध में तमाम जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि एंटी करप्शन विजिलेंस वीक 31 अक्तूबर से छह नवंबर तक मनाया जाएगा। इसके तहत कविता लेखन, भाषण और अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इस मौके पर सीएचएम राजपाल सिंह, हवलदार दीपक सिंह, सीनियर अंडर ऑफीसर निहारिका कपिल, अंडर ऑफिसर आंचल राज सत्य प्रेमी, अंडर ऑफीसर खुशबू दोसाद, अंडर ऑफिसर रोशनी कपकोटी, सीनियर सार्जेंट लिपाक्षी बिष्ट आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *