स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न
अल्मोड़ा। महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज चनौदा में संकुल बृषभेश्वर का स्काउट गाइड द्वितीय सोपान का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय भाकुनी ने किया। उन्होंने स्काउट गाइड से अनुशासित और व्यसनों से दूर रहकर सफल जीवन के लिए नियमों का पालन करने की अपील की। प्रशिक्षण शिविर में इंटर कॉलेज चनौदा, राजकीय कन्या हाईस्कूल चनौदा, राउमावि कांटली, राउमावि पच्चीसी के 50 से अधिक स्काउट गाइड ने भाग लिया। प्रशिक्षक पंकज कुमार भट्ट, दीपक नगरकोटी, ललित भाकुनी, निशा जोशी और शंकर सिंह बोरा ने फिजिकल एक्टिविटीज के अलावा टेंट निर्माण, डंबल योग, स्टिचिंग, काइट फ्लाइंग, जोगिंग, रनिंग आदि का प्रशिक्षण दिया।
