नहीं रही आंखों से कबाड़ निकालनेवाली पदमा ताई

नई टिहरी। वयोवृद्ध समाज सेविका पद्मा देवी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। भिलंगना ब्लॉक के कोटी फैगुल पट्टी के मोलनो पौखाल में जन्मी पद्मा देवी शादी के कुछ दिन बाद ही विधवा हो गई थी। उनका विवाह नई टिहरी के पास बुड़ोगी गांव में रणजीत सिंह से हुई थी। जिसके बाद पद्मा देवी अपने मायके पौखाल में ही आकर रहने लगी। आंख से तिनका निकालने में पद्मा देवी माहिर थी। वह आंख से कबाड़ निकालने वाली बड्डी (ताई) के नाम से प्रसिद्ध थी। अपने जीवन काल मे उन्होंने तीन बार श्रीमद्भागवक्त पुराण किये। साथ ही राइंका कालेज पौखाल में भव्य प्रवेश द्वार निर्माण करने के साथ ही कई सामाजिक व धार्मिक कार्यो में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *