सखियां क्लब ने मनाया करवा चौथ और दिवाली समारोह

देहरादून। लेडीज क्लब सखियां ने सुभाष रोड एक होटल में करवा चौथ और दिवाली का त्योहार मनाया। अध्यक्ष सीमा जैन, सचिव संगीता जैन और कोषाध्यक्ष निमिषा जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर करवा क्वीन में 50 से कम आयु वर्ग में नीरू गुप्ता को प्रथम पुरस्कार, सारिका जैन और शिवानी जैन को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान दिया गया। 50 से अधिक आयु वर्ग में भक्ति कपूर प्रथम, उषा बंसल एवं अमिता चौहान क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। अतिथि वर्ग में अवनी सिंघल और अमिता सिंघल को पुरस्कार प्रदान किये गए। करवा थाली प्रतियोगिता में शिखा गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बंदवार प्रतियोगिता में नीता धवन और प्रीति रस्तोगी को पुरस्कार दिए गए। युगल नृत्य प्रतियोगिता में रचना गुप्ता व नीरू गुप्ता को प्रथम पुरस्कार, दूसरा स्थान उषा बंसल और तनीषा जैन को दिया गया। कई नृत्य और गीत प्रस्तुतियों के साथ समारोह का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *