एसओ नैनवाल ने आदिबदरी में ली व्यापारियों की बैठक
चमोली। एसओ गैरसैंण मनोज नैनवाल ने शनिवार को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाने तथा जनता एवं पुलिस के मध्य सामंजस्य स्थापित करने के लिए व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आहूत की। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को सुना। इस मौके पर एसओ नैनवाल ने शराब पी कर वाहन न चलाने, फैरी एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने, तथा नशीली एवं प्रतिबंधित वस्तुओं के बेचने पर पुलिस का सूचना करने की बात कही। व्यापार संघ अध्यक्ष जेपी बहुगुणा एवं प्रधान यशवंत भंडारी के आदिबदरी चौकी में एसआई एवं पुलिस कर्मियों की तादात बढाने की मांग की। इस मौके पर विजय चमोला, हेमेन्द्र कुंवर, नरेन्द्र चाकर, नरेश बरमोला,वीरेन्द्र भंडारी, मुकेश खंडूरी, उमा बहुगुणा, भुवन चौधरी, कैलाश खंडूरी व बसंत शाहआदि ने अपने विचार व्यक्त किये
