काला फीता बांधकर किया काम

रुड़की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन ने बकाया वेतन न मिलने की मांग को लेकर बुधवार को काला फीता बांध कर कार्य किया। कर्मचारियों ने कहा कि जून से अब तक वेतन नहीं मिल पाने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संविदा स्वास्थ्य कर्मी आर्थिक तंगी झेलने में मजबूर हैं। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किए जाने की चेतावनी भी दी। बुधवार को काला फीता बांधकर कार्य किया गया। डॉ. रामेंद्र कालरा ने बताया कि 11 सितंबर तक काला फीता बांधकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर डॉ. अनुराधा, मदन मोहन, संजीव बगवाड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *