जीएसटी विश्लेषण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया

रुड़की। चमनलाल महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग और राजनीति विभाग की ओर से भारतीय अर्थव्यवस्था में वस्तु एवं सेवा कर एक विश्लेषण पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रो. अतवीर सिंह यादव, विशिष्ट वक्ता डॉ. सुरजीत सिंह, मुख्य वक्ता डॉ. अनुराग शर्मा, प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय, संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉ. नीशू भाटी, समन्वयक डॉ. देव पाल द्वारा दीप जलाकर किया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने सभी वक्ताओं व संगोष्ठी के संचालक मंडल का आभार व्यक्त किया। बताया कि भविष्य में भी ऐसे ज्वलंत मुद्दों पर संगोष्ठी की जाएगी। तकनीकी सत्र में डॉ. अनुराग शर्मा व डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने जीएसटी पर अपने विचार रखकर छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के जवाब दिए। वहीं विद्यार्थियों की ओर से अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए। टेक्निकल सत्र के दौरान डॉ. नीशू भाटी, डॉ. देवपाल, डॉ. किरण, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. श्वेता, डॉ. मीरा चौरसिया आदि सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। मंच का संचालन डॉ. तरूण, गुप्ता और डॉ. नवीन त्यागी ने संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *