भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने चौपाल लगा सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
काशीपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने ग्राम जोगीपुरा के झगड़पुरी मजरे में दरी चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, राशन कार्ड, पेंशन आदि शिकायतों को रखा। प्रदेश प्रवक्ता ने मौके पर ही शिकायतों का निराकरण किया। शनिवार को ग्राम जोगीपुरा में चौपाल लगाकर प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के पास मजबूत इच्छा शक्ति है। इसी की मदद से सरकार गरीब मजदूरों को बेहतर इलाज के साथ ही उनके भोजन की व्यवस्था कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व जहां कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था तब केंद्र की मोदी सरकार पूरे विश्व को वैक्सीन उपलब्ध कराने के साथ ही अपने देश के लोगों को अनाज बांट रही थी। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, राशन, पानी, पेंशन आदि की समस्याएं रखीं। ग्राम प्रधान सुखविंदर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह, गणेश यादव, पिंकी, देवकी, जानकी, विमला, रुकमणी, सुंदरी, आशा, लवली, गोपाल, पूजा आदि मौजूद रहे।
