भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्मावाला में रोपे पौधे

विकासनगर। आजादी के अमृत महोत्सव और हेरला महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिमालयन चिल्ड्रंस एकेडमी धर्मावाला में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के महत्व की जानकारी मुहैया कराई। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत छात्र-छात्राओं को बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया था। अब प्रदूषण के प्रकोप से मुक्त कराने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी को लेनी होगी। बताया कि प्रदूषण के प्रकोप से मुक्त रहने लिए धरती का हरा भरा रहना जरूरी है। लिहाजा प्रत्येक छात्र को साल भर में दो पौधे रोपकर उनका लालन पालन करना होगा। उन्होंने छात्रों को बताया कि पर्यावरण के संतुलित रहने से ही धरती पर जीवन सुरक्षित रहेगा। प्रधानाचार्य गणेश थपलियाल ने छात्रों को बताया कि पौधरोपण के साथ ही प्लास्टिक का उन्मूलन किया जाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक धरती पर पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा संकट है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर आंवला, आम, नीम, बहेड़ा, अमलतास के पौधे रोपे। इस दौरान गीता थपलियाल, सीमा सिंह, किरन तोमर, मंजू चौहान, उषा चौहान, विनोद कश्यप, राहुल शर्मा, भगवान सिंह चौहान, टेकचंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *