18-44 वर्ष आयु वर्ग के लिए निशुल्क कोविड वैक्सीन लगवा रही प्रदेश सरकार, युवाओं में दिखा उत्साह

ऊना
18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड वैक्सीन लगाने के अभियान की आज से जिला ऊना में शुरूआत हो गई है, जिसके लिए युवाओं में उत्साह दिखा। पहले दिन 1532 युवाओं ने टीके की पहली डोज लगवाई। स्वास्थ्य विभाग ने जिला ऊना में 16 स्थानों पर कोविड टीकाकरण की तैयारी कर रखी थी तथा कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप ही वैक्सीनेशन की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला में 16 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। ऊना खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना तथा टाउन हॉल में वैक्सीनेशन की गई। इसके अतिरिक्त राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसदेहड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संतोषगढ़, सब सेंटर बसाल में टीके लगाए गए। खंड अंब के तहत राधा स्वामी सत्संग भवन अंब, चिंतपूर्णी अस्पताल तथा सीएचसी धुसाड़ा में टीकाकरण हुआ। हरोली खंड में पीएचसी पंजावर, सीएचसी दुलैहड़, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पालकवाह के अतिरिक्त खंड गगरेट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोटा, दौलतपुर चौक कॉलेज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजाल में वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि थानाकलां खंड के तहत बंगाणा अस्पताल तथा थानाकलां में भी युवाओं को पहले दिन वैक्सीन की खुराक दी गई। प्रत्येक केंद्र पर अधिकतम 100 टीके लगाने का इंतजाम किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *