स्कूटी चला रहे हैं नाबालिक खामियाज भुगत रहे हैं परिजन

पिथौरागढ़। पुलिस ने तीन नाबालिकों को स्कूटी संचालित करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने तीनों के अभिभावकों का 75 हजार का चालान काटा है। चार दिन में पुलिस वाहन संचालित करते हुए छह नाबालिगों को पकड़ चुकी है। सोमवार को कोतवाल मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने नगर विभिन्न क्षेत्रों में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एंचोली क्षेत्र में एसआई मेघा जोशी ने स्कूटी संख्या यूके 05बी 4551 को रोका। जांच के दौरान स्कूटी सवार नाबालिग निकला। इसके अलावा धारचूला में एसडीएम प्रभारी निरीक्षक केएस रावत के नेतृत्व में चलाए गए चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो स्कूटियों यूके05सी4566 व यूके05सी5331 में सवार दो नाबालिगों को पकड़ा। तीनों मामलों में पुलिस ने नाबालिगों के अभिभावक को चौकी बुलाया और भादवि की धारा 3ध्4ए 181ए 199एए 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई कर 25.25 हजार का चालान काटा है। साथ ही स्कूटी को भी सीज किया। इसके अलावा बगैर हेलमेट पहने और डीएल के वाहन संचालित कर रहे चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन सीज किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *