आदि कैलास यात्रियों ने शहीदों की याद में जलाए दीये

पिथौरागढ़। आदि कैलास यात्रा के 14 वें दल का पिथौरागढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान यात्रियों ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को याद करते हुए दीये जलाए। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। सोमवार को आदि कैलास यात्रियों का 14 वां दल पिथौरागढ़ पहुंचाए जिसमें 12 महिलाएं व 19 पुरुष यात्री शामिल रहे। केएमवीएन कर्मियों ने पर्यटक आवास गृह में उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान यात्रियों ने पर्यटक आवास गृह के समीप शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को याद किया। इसके बाद उन्होंने पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की ष्एक पौधा धरती मां के नाम मुहिम से जुड़ते हुए मानसरोवर वाटिका में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। गुरुरानी ने उन्हें हिमालय बचाओ की शपथ भी दिलाई। यात्रा को लेकर उनमें खासा उत्साह नजर आया। अनीशए आईसा और संतोष यात्रा दल का नेतृत्व कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *