चने की सस्ती दाल के नाम पर जनता को लूट रही है सरकार: नेगी

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने कहा कि सरकार प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को जबरन प्रतिमाह दो किलो चने की दाल 57 प्रति किलो देकर मुफ्त में प्रदेश की जनता पर अहसान जता रही है। जबकि खुले बाजार में चने की दाल भाव फुटकर में 50-52 प्रति किग्रा है। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व उपाध्यक्ष जीएमवीएन रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे कम संसाधन वाले राज्य प्रदेश के एनएफएसए कार्ड धारकों को 33 रूपये प्रति किलो एवं एपीएल को 43 प्रति किग्रा चने की दा वितरण कर रही है। कहा कि हिमाचल सरकार कई अन्य वस्तुएं बहुत कम रियायती दरों पर कार्ड धारकों को मुहैया करा रही है। जिससे जनता को बहुत बड़ी राहत है। लेकिन हमारी लोकप्रिय सरकार जनता को रियायत देने के बजाय लूटने का काम कर रही है। दोनों प्रदेश को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन से ही दाल की आपूर्ति कराते हैं। कहा कि उत्तराखंड सरकार को थोड़ा- बहुत अनुसरण हिमाचल सरकार का करना ही चाहिए। नेगी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि राशन दुकानों हेतु आपूर्ति होने वाली दाल एवं बाजार में उपलब्ध होने वाली दाल के मूल्यों की समीक्षा कराए। जिससे सरकारी धन (सब्सिडी के रूप में) लुटने से बच सके एवं जनता भी लुटने से बच सके। कहा कि मोर्चा शीघ्र ही इस मामले को शासन के समक्ष रखेगा। इस मौके पर दिलबाग सिंह, नारायण सिंह चौहान व अमित जैन मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *