शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के योग विभाग की ओर से स्वास्थ्य कल्याण के लिए योग विषय पर ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि पद्मश्री स्वामी भरत भूषण एवं विवि की कुलपति प्रो.अन्नपूर्णा नौटियाल ने किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. नौटियाल ने सभी प्रतिभागियों के समक्ष योग से अपने सम्पूर्ण शरीर को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। कहा योग के प्रति सभी को जागरूक करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य और जिम्मेदारी बनती है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर डीएसवीवी हरिद्वार के डीन एकेडमिक प्रो. ईश्वर भारद्वाज ने योग का स्वास्थ्य कल्याण के प्रति किस प्रकार से अहम भूमिका होती है इस पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। कहा वर्तमान परिदृश्य में प्रतिदिन कोई न कोई बीमारी हम सभी के लिए एक चुनौती के तौर पर आ रही है लेकिन यदि हमको योग का विस्तृत ज्ञान है एवं हम निरन्तर योग के प्रति इच्छा शक्ति रखते हैं तो यह हमारे शरीर का ही नहीं अपितु समाज के हर एक व्यक्ति के लिए कल्याणकारी होगा। इससे पूर्व योग विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. अनुजा रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन कर कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। बताया कि योग विभाग के द्वारा निरन्तर 21 अप्रैल से शहर के विभिन्न विद्यालयों, गांव के आस-पास योग शिविर लगाकर सभी को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर योग विभाग की संकयाध्यक्षा प्रो. रमा मैखुरी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी, योग विभाग के डॉ. घनश्याम ठाकुर, डॉ. चिंताहरण बेताल, डॉ. रजनी नौटियाल, डॉ. किरण वर्मा, डॉ. विनोद नौटियाल, शोध छात्र जयराम, लक्ष्मीकान्त, अर्चना, वत्सला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *