विधायक गड़िया ने टिनशेड निर्माण को दिए डेढ़ लाख
बागेश्वर। कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने भगवती परिसर के पास अनुसूचित परिवार के लिए टिनशेड निर्माण को डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की है। मालूम हो मां नंदा-सुनंदा, स्यौपाती पूजा के लिए अनुसूचित परिवार के पास सुविधा नहीं थी। कुछ दिनों पहले सभासद तनुज तिरुवा ने विधायक के समक्ष इस समस्या को रखा। इसके बाद विधायक ने अपनी विधायक निधि से डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व प्रधानाचार्य किशन राम तिरुवा, पूर्व तहसीलदार मोहन राम, गणेश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, गोविंद चंद्र, नारायण प्रसाद, प्रकाश चंद्र, धन राम, दिवान राम विधायक का आभार जताया।
