एनआईओएस डीएलएड संघ ने दिया शिक्षा मंत्री को ज्ञापन

 

देहरादून। एनआईओएस डीएलएड संघ से जुड़े शिक्षकों ने शुक्रवार को मुकेश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री के आवास जाकर उन्हें ज्ञापन दिया। मुकेश कुमार ने बताया कि सरकार अन्य संगठनों के दबाव में इन शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न कर रही है तथा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर रही है। मुख्य न्यायाधीश के डबल बेंच के तीन आदेश जीतने के बाद भी सरकार अब पुनर्विचार याचिका दायर कर दी है। सरकार इनको भर्ती में शामिल ना कर के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। साथ में ही इन शिक्षकों ने जल्द से जल्द काउंसलिंग ना होने पर उग्र आंदोलन तथा आमरण अनशन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में राज कपूर, मोहित कुमार, अनिल कन्याल, नवीन चंद्र ,पुष्पा लक्ष्मी मेहता, अंकित नौटियाल, योगेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *