कांग्रेस मुख्यालय में किया केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन

देहरादून

महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली के दाम में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने बिजली के दाम में वृद्धि कर गरीब जनता का शोषण किया है। जबसे केंद्र व राज्य में भाजपा सत्ता में आई है, तब से बिजली के दाम में भारी वृद्धि हुई है। इससे गरीब आदमी पर बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में बिजली के दाम बढ़ाने के निर्णय से लाखों परिवारों की आजीविका पर संकट उत्पन्न हो जाएगा। बिजली की दाम में वृद्धि सीधे तौर पर बिजली कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाली है। भाजपा के शासन में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम में दोगुने से अधिक की वृद्धि हो चुकी है। कोरोना काल के दौरान बिल माफ करने होंगे। अन्यथा जनमानस को मजबूर होकर सडक़ों पर उतरना पड़ेगा। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ओर उज्ज्वला योजना का ढिंढोरा पीट रहे हैं, वहीं रसोई गैस के बढ़े दाम का असर सीधे रसोई पर पड़ रहा है। प्रदर्शन में मुकेश सोनकर, अजय बेनिवाल, सुनील कुमार बांगा, राहुल प्रताप, मदन कोहली, पुनीत कुमार, अनूप कपूर, आशीष सक्सेना, अर्जुन सोनकर, भरत शर्मा, सूर्य प्रताप राणा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *