सड़क से क्रैश बैरियर चोरी करने पर सात गिरफ्तार

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर पुलिस ने दुग्ड्डा-टिहरी मोटर मार्ग पर सड़क किनारे लगे लोहे के क्रैश बैरियर को तोड़कर चोरी करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना कीर्तिनगर में लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया कि दुगड्डा-नई टिहरी मार्ग में कुछ बाहरी व्यक्तियों द्वारा सड़क के किनारे लगे लोहे के सरकारी क्रैश बैरियर को तोड़कर और निकालकर चोरी कर ले जाने की सूचना मिली। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा दुगड्डा-नई टिहरी मार्ग में गाँव चौकी-डागर तिराहे के पास 7 संदिग्ध व्यक्तियों को क्रैश बैरियर खोलते हुए 48 खुले क्रैश बैरियर के साथ पकड़ा गया। जिन्हें सरकारी क्रैश बैरियर को तोड़कर चोरी करने और माल को ले जाते समय गिरफ्तार कर पुलिस हिरासरत में लिया गया। कहा बरामद माल की अनुमानित लागत आठ लाख रूपए के लगभग है। उन्होंने बताया कि इस मामले में महफूज(34) पुत्र रहमान अली निवासी मालगाँव थाना कालीगंज उत्तर दिनाजपुर प. बंगाल हाल निवासी जाबिर अंसारी दूधवाला थाना पथरी जनपद हरिद्वार, इरशाद(48) पुत्र शौकत निवासी घिस्सूपुरा पदार्था उर्फ धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार, खलील(44) पुत्र हनीफ निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार, नवाजीश(19) पुत्र नसीम निवासी ग्राम कटारपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार, शौकीन(28) पुत्र नसीम निवासी ग्राम कटारपुर अलीपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार, गुरुमुख(28) पुत्र सागर सिंह निवासी ग्राम टांडा थाना मण्डावली बिजनौर यूपी, अजय पुत्र(22) जगमोहन निवासी ग्राम कोट्टा थाना नागल जिला सहारनपुर यूपी के खिलाफ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में एसएचओ चन्द्रभान सिंह अधिकारी, एसएसआई धनराज सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी दुग्ड्डा रविन्द्र जोशी, हे.कां. शेर सिंह, सन्दीप कुमार, सूर्यकान्त भण्डारी, सन्दीप कुमार, हो.गा.प्रवीण भण्डारी, सन्दीप कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *