जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक के बारगल में शुकवार को खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम सभा के लोगों ने पेयजल किल्लत का मुद्दा उठाया। साथ ही जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक ने कहा कि इस वर्ष पानी की विकट समस्या चल रही है। दो सालों से पंपिंग योजना का काम पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते ग्राम सभा में पेयजल का संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पेयजल किल्लत का जल्द समाधान न हुआ तो जल संस्थान व जल निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। बैठक में उप प्रधान पुष्पा देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी आरडी पांडे, ग्राम विकास अधिकारी रविनंदन, पूर्व प्रधान रमेश राम, पनीराम, रमेश मिश्रा, चंद्रबल्लभ पंत, हरीश, श्याम सिंह, अनीराम, बंशीराम, मुन्ना सिंह, पुष्कर सिंह, दीपा देवी, देवेंद्र सिंह, दीपक, प्रताप, ख्याली राम आदि मौजूद रहे।
