नए लड़ाकू विमानों की जांच-पड़ताल में जुटी इंडियन नेवी

नई दिल्ली

इंडियन नेवी ने अपनी ताकत में इजाफा करने के लिए नए फाइटर जेट की तलाश शुरु कर दी हैं। इसके लिए दुनिया की नौसेनाओं में उपयोग हो रहे बेहतरीन लड़ाकू विमानों की जांच-पड़ताल का काम जोरशोर से शुरू हो गया है। इसके लिए अमेरिकी नौसेना में बड़े पैमाने पर उपयोग किए जा रहे एफध्ए-18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमानों को भी परखा जा रहा है। एफध्ए-18 सुपर हॉर्नेट जेट विमानों को बनाने वाली बोइंग अपने संभावित खरीदार भारतीय नौसेना के सामने लड़ाकू विमानों की क्षमता के प्रदर्शन के लिए इस गर्मी में गोवा में दो सुपर हॉर्नेट लड़ाकू जेट भेजने की योजना बना रही है।
बोइंग कंपनी अपने एफध्ए-18 सुपर हॉर्नेट जेट फाइटर को इंडियन नेवी की जरूरतों के हिसाब से एक बेहतरीन लड़ाकू विमान साबित करने का कोशिश में लगी है। बोइंग के इंडिया बिजनेस डेवलपमेंट के उपाध्यक्ष एलेन गार्सिया ने कहा कि इन लड़ाकू विमान को विशेष रूप से नौसेना के लिए डिजाइन किया गया है। ये भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत से सफलता से संचालित किया जा सकता है। भारतीय नौसेना की जरूरतों को एफध्ए-18 सुपर हॉर्नेट जेट फाइटर कितनी कुशलता से पूरा कर सकता है, यह दिखाने के लिए ही दो विमानों को गोवा भेजा जाएगा।
बोइंग कंपनी के गार्सिया ने कहा कि 2020 में किए गए सफल स्की-जंप परीक्षणों और व्यापक सिमुलेशन अध्ययनों से साबित हुआ है कि एफध्ए-18 सुपर हॉर्नेट जेट फाइटर इंडियन नेवी की सभी जरूरतों और मानकों पर खरे उतरते हैं। इसे मई और जून में भारत में विमानों के प्रदर्शन से फिर साबित किया जाएगा। गौरतलब है कि दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेना मानी जाने वाली अमेरिकी नौसेना में 800 से ज्यादा सुपर हॉर्नेट और ईए-18 ग्रोलर्स शामिल हैं। जो एफध्ए-18 का इलेक्ट्रॉनिक अटैक संस्करण है। माना जा रहा है कि नवीनतम टेक्नोलॉजी के साथ सुपर हॉर्नेट भारत के समुद्री हितों की रक्षा के लिए एक उपयुक्त जेट फाइटर साबित होगा।इससे एक सुरक्षित इंडो-पैसिफिक इलाके के लिए अमेरिकी और भारतीय नौसेनाओं के बीच अधिक ज्यादा सहयोग के अवसर खुलने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *