अमेरिका ही रोक सकता है रूस और यूक्रेन के बीच जंग : चीन

बीजिंग ,

चीन के राजनयिक ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए कुछ उपाय सुझाए हैं। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन कर यह भरोसा दिलाना चाहिए कि नाटो का और अधिक विस्तार नहीं होगा, यूक्रेन में हथियारों की तैनाती नहीं की जाएगी और अमेरिका मामले में तटस्थ रहेगा। चीन के विदेश मंत्रालय के यूरोपीय ममलों के विभाग के महानिदेशक वांग लुतोंग ने कहा, इसके बाद हो सकता है कि मसला सुलझ जाए। पुतिन को राष्ट्रपति पद पर बने रहने की अनुमति नहीं देने के बाइडन के बयान का अप्रत्यक्ष रूप से हवाला देते हुए वांग ने कहा, अमेरिकियों का उद्देश्य क्या है? वे यूक्रेन में युद्ध-विराम देखना चाहते हैं या रूस को कमजोर करना कहते हैं? और कुछ लोग सरकार बदलने की बात कह रहे हैं।
उन्होंने कहा, अगर उनका इरादा युद्ध-विराम का है तो मुझे लगता है कि इस मुद्दे को शीघ्र ही सुलझाया जा सकता है। वांग के बयान से पहले चीन ने एक सम्मेलन में यूरोपीय संघ के समक्ष रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की आलोचना की थी। बीजिंग ने रूस के हमले की निंदा करने से भी इनकार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *