लूट में शामिल बदमाशों की नहीं हो सकी पहचान

रुड़की। सर्राफा कारोबारी के पिता से लूट के मामले में मुजफ्फरनगर, झबरेड़ा और मंगलौर में दबिश दी गयी। एक बदमाश की पहचान की बात पुलिस ने की थी। पूछताछ में वह लूट में शामिल नहीं मिला। दस दिन बाद भी बदमाशों की पहचान नहीं हो पायी है। गंगनहर कोतवाली को नवीन कुमार निवासी पूर्ववाली गणेशपुर ने तहरीर देकर बताया था कि पिता अशोक कुमार और भाई कपिल वर्मा अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर 14 मार्च की रात लाठरदेवा शेख से रात में घर की ओर आ रहे थे। इस बीच स्कूटी सवार पिता को घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने रोक लिया था।
बदमाशों ने भाई पर पिस्टल तान दी थी और दोनों से मारपीट कर स्कूटी, फोन व स्कूटी में रखे जेवरात लूट लिए थे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश वहां से फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि लूट में मामले में यूपी, झबरेड़ा और मंगलौर में दबिश दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *