महिला मंच ने दी दुर्गेश रावत को श्रद्धाजंलि

 

देहरादून। उत्तराखण्ड महिला मंच से जुड़ी दुर्गेश रावत(58) के निधन पर उत्तराखण्ड महिला मंच ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजली दी। बीती देर सांय उनका इलाज के दौरान देहांत हो गया था। सोमवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्व. दुर्गेश रावत के पति महावीर सिंह रावत आईटीबीपी से सेवा निवृत हैं और इन्दिरा नगर बसंत विहार में रहते हैं। वह कुछ दिनों पहले एक सड़क हादसे में चोटिल हो गई थी। उनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया। कमला पन्त व निर्मला बिष्ट ने कहा कि उन्होंने पृथक उत्तराखंड राज्य आंदोलन में बहुत सक्रिय भूमिका निभाई। वह उत्तराखण्ड महिला मंच की सक्रिय कार्यकर्ता रही। शोक व्यक्त करने वालो में कमला पन्त , निर्मला बिष्ट, सरोज नैथानी, उषा भट्ट, भुवनेश्वरी कठैत, भूमा रावत, अंजली पन्त, लक्ष्मी गुसाई आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *