नवविवाहिता की मौत के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश

देहरादून। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पुलिस प्रशासन को रानीपोखरी में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि इस घटना को अंजाम देने में महिला का पति और परिवार के अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एसपी देहात से संपर्क करने के बाद जानकारी मिली है कि इस मामले की जांच शुरू करने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *