नौकरी का झांसा देकर युवक से 79 हजार ठगे

देहरादून। रिलायंस जिओ कंपनी में नौकरी का झांसा देकर युवक से 79 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि रेसकोर्स ऑफिसर कॉलोनी निवासी गोपाल सिंह चौहान पुत्र आनंद सिंह चौहान ने शिकायत कर बताया कि 5 और 6 जनवरी के बीच उनके मोबाइल नंबर पर कॉल और मैसेज आए। जिसमें उनको रिलायंस की जिओ कंपनी में नौकरी का आश्वासन दिया गया। आरोप लगाया कि नौकरी का झांसा देकर उनसे 79 हजार रुपये लेकर धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। जिसके बाद मुकदमे में आरोपी को नामजद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *