श्रीनगर गढ़वाल। कोविड ओमीक्रोन संक्रमण को देखते हुए गढ़वाल केंद्रीय विवि ने तीनों परिसरों में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं का संचालन 10 जनवरी से ऑनलाइन कराए जाने का निर्णय लिया है। इस संदर्भ में विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पीएस राणा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।प्रो. राणा द्वारा आदेश में कहा गया है कि ओमीक्रोन संक्रमण में लगातार तेजी देखी जा रही है। जिससे स्नातक एवं स्नातकोत्तर की सभी कक्षाएं 10 जनवरी से अग्रिम आदेशों तक ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी। साथ ही सेशनल तथा सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विभाग द्वारा छोटे-छोटे समूहों में कोविड-19 ओमीक्रोन के सबंध में केंद्रीय एवं राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया एसओपी का अनुपालन करते हुए सावधानी पूर्वक संपन्न कराई जा सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *