चम्पावत पीजी कॉलेज की टीम ने जीते 18 पदक

चम्पावत। सोबन सिंह जीना अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्पावत पीजी कॉलेज की टीम ने 18 पदकों पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता का आयोजन बीते दिन टनकपुर में किया गया था। पीजी कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ.पीडी पंत ने बताया कि चम्पावत की टीम ने छह-छह स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। उन्होंने बताया कि छात्रा निकिता नाथ ने सौ मीटर दौड़, बाधा दौड़ और रिले दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। इसके अलावा पूजा जोशी, ज्योति जोशी, निर्मला पांडेय, संगीता जोशी, संजना महर, गौरव टम्टा, पंकज सिंह बोहरा, दीपक रावत आदि ने भी पदक जीते। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर प्राचार्य प्रो.आरएस भट्ट, टीम प्रबंधक सुनील कुमार, डॉ.बीपी ओली, डॉ.विवेक और डॉ.शिखर पांडेय ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *