रामसेतु में काम कर सम्मानित महसूस कर रही है जैकलीन

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस फिल्म रामसेतु में काम कर सम्मानित महसूस कर रही है। जैकलीन फर्नांडीस ने अपनी आने वाली फिल्म राम सेतु की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म रामसेतु में जैकलीन, अक्षय कुमार के साथ नजर आयेगी।जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक इन व्हाइट फोटो शेयर कर जानकारी दी है कि उन्होंने फिल्म राम सेतु की शूटिंग शुरू कर दी है। जैकलीन फर्नांडीस ने कैप्शन लिखा, ‘फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग का पहला दिन। इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर मैं खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं! इस फोटो को कैप्चर करने के लिए अक्षय कुमार को धन्यवाद।’ बताया जा रहा है कि फिल्म ‘राम सेतु’ में अक्षय कुमार एक पुरातत्वविद का किरदार निभाने जा रहे हैं जो भारत और श्रीलंका के बीच बने राम सेतु की सच्चाई का पता लगा रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीस के अलावा नुसरत भरूचा की भी अहम भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *