अवैध पार्किंग का अड्डा बनी पोस्टऑफिस के सामने की  सड़क

ऋषिकेश।

पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते त्रिवेणीघाट रोड पर मुख्य डाकघर के मेनगेट के सामने सड़क अवैध पार्किंग का अड्डा बन गई है। इससे घाट रोड पर अक्सर जाम लगता है। डाक संबंधी कार्य के लिए डाकघर आने वाले लोगों को भी इससे दिक्कत होती है। तीर्थनगरी ऋषिकेश की हृदयस्थली त्रिवेणीघाट पर सुबह से देर रात तक लोगों की आवाजाही रहती है। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से बदइंतजामी हावी है। डाकघर की बाउंड्रीवाल के आगे दुपहिया वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था है, लेकिन इस जगह पर रेहड़ी-फड़ी वालों ने कब्जा जमा रखा है। इससे डाकघर आने वाले लोग मेनगेट के सामने सड़क पर ही दुपहिया, चार पहिया वाहन आड़े तिरछे खड़ा कर देते हैं, इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। जाम से भी लोगों को जूझना पड़ता है। यहां अक्सर जाम की समस्या रहती है।
नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान किया जाएगा। यदि डाकघर की बाउंड्रीवाल के सामने पहले पार्किंग की व्यवस्था रही है तो इसे दिखवाकर फिर से बहाल किया जाएगा, ताकि जाम की समस्या से निजात मिले।     – डीपी काला, वरिष्ठ उपनिरीक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *