अयान मुखर्जी ने ‘ब्रह्मास्त्र’ से शेयर की रणबीर कपूर की बीटीएस तस्वीर

अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित फिल्मों से एक है. इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ पहली बार नजर आएंगे. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट की अटकलों के बीच अयान ने सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की अनदेखी तस्वीर शेयर की है.
इस फोटो में रॉकस्टार अभिनेता रणबीर कपूर आग की तरफ देख रहे हैं जिसने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है. इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में अयान ने लिखा है द टाइम फील्स राइट. ठीक ढ़ाई साल पहले मैंने ये इंस्टाग्राम यात्रा शुरू की थी. ब्रह्मास्त्र की रिलीज के कुछ महीने बाद, फिर हमें फिल्म को बेहतर बनाने के लिए और समय चाहिए था. कुछ दिनों के लिए पूरी दुनिया रूक गई थी. इस सबके माध्यम से हर एक दिन ब्रह्मास्त्र चालू रहा है. सभी के प्यार और समर्पण की जरूरत है. अब सही समय आ गया है. ब्रह्मास्त्र से कुछ शेयर करने का समय है. हम जल्द ही फिल्म के रिलीज की घोषणा कर सकते हैं.
‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मोनी रॉय, अक्किनेनी नागार्जुन, डिंपल कपाडिय़ा मुख्य भूमिका में हैं. ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी लगातार फिल्म से जुड़े अनसीन फोटोज शेयर करते नजर आ रहे है. इस फोटो में आलिया, रणबीर, और अयान एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं. फिल्म में अमिताभ पहली बार आलिया और रणबीर के साथ नजर आ रहे हैं.
फिल्म का हिस्सा इजरायल के तेल अवीव में फिल्माया गया है. फिल्म के संगीत को प्रीतम ने तैयार किया है. कोरोना की वजह से इस फिल्म को तीन हिस्सों में बनाया गया है. साल 2018 में फिल्म का प्रोडक्शन शुरू हुआ था लेकिन इसे बीच में कई बार रोकना पड़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *