डोईवाला विस क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए कई विकास कार्य करवाए हैं: त्रिवेंद्र रावत

ऋषिकेश।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए कई विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने सीएम रहते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए कड़े फैसले भी लिए। उनकी सरकार ने कोरोना संक्रमण को पहाड़ चढ़ने से भी रोका। मंगलवार को रानीपोखरी में भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लॉ यूनिवर्सिटी की वित्तीय स्वीकृति करवाने पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत किया गया। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डोईवाला विधानसभा को आदर्श विधान सभा क्षेत्र बनाने के लिए वे सभी कार्य किए जा रहे हैं, जो एक आदर्श विधानसभा के लिए जरूरी हैं। डोईवाला में सिपेट कॉलेज, बालावाला में 54 हेक्टेयर में आईसर, हर्रावाला में 300 करोड़ की लागत से जच्चा बच्चा व कैंसर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कास्टगॉर्ड भर्ती केंद्र, सूर्यधार झील, तहसील भवन का निर्माण, एयरपोर्ट का विस्तार, कई पुलों का निर्माणख् पेयजल व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था, सिंचाई आदि कार्य किए गए हैं। उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए कड़े फैसले लेने से भी गुरेज नहीं किया। उनकी सरकार ने कोरोना को पहाड़ नहीं चढ़ने दिया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी कोरोनाकाल में किए गए उनके कार्यों की प्रशंसा की है। जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान पूर्व सीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत ऋण के चेक भी वितरित किए। कार्यक्रम में संचालक प्रेम पुंडीर, विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता, विधानसभा संयोजक बृज भूषण गैरोला, सहकारी बैंक अध्यक्ष अमित शाह, जिला पंचायत सदस्य अनीता सेमवाल, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, शमशेर सत्याल, राजेंद्र मनवाल, संपूर्ण सिंह रावत, प्रदीप नेगी, दिवान सिंह रावत, अशोक राज, सुभाष रावत, विनोद राणा, सतीश सेमवाल, नवीन चौधरी, विजय भट्ट, दिनेश सजवाण, जीवन चौहान, पूर्णानंद तिवारी, चांद खान, अरूण शर्मा, ममता नयाल, गीतांजलि रावत, सुचिता, सतेंद्र चौधरी, नरेश रावत, दीवान सोलंकी, नरदेव पुंडीर, प्रवीण पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *